25वें CII Energy Efficiency Summit में AI और क्लीन टेक्नोलॉजी पर जोर, 2,500 से ज्यादा विशेषज्ञ हुए शामिल

हैदराबाद, 19 सितंबर 2026: भारत की ऊर्जा दक्षता और Net Zero यात्रा को गति देने के लिए 25वें CII Energy Efficiency Summit 2026 का आयोजन हैदराबाद में किया गया। तीन दिवसीय सम्मेलन में सरकार, उद्योग, नीति-निर्माताओं, टेक्नोलॉजी कंपनियों, क्लीनटेक स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने ऊर्जा क्षेत्र के अगले चरण पर चर्चा की।

सम्मेलन की थीम “Accelerating the transition to a Net Zero economy through energy efficiency, clean technologies, and sustainable practices” रही। कार्यक्रम में यह प्रमुख रूप से सामने आया कि ऊर्जा दक्षता अब केवल लागत घटाने या नियामकीय अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के आर्थिक विकास और Net Zero लक्ष्य को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

AI और इलेक्ट्रिफिकेशन पर फोकस

सम्मेलन में ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने के लिए AI, डेटा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिफिकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और क्लीन टेक्नोलॉजी के एकीकृत इस्तेमाल पर जोर दिया गया। उद्योगों में डिजिटल टूल्स के जरिए ऊर्जा प्रबंधन और उत्पादकता सुधारने तथा जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उपायों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में 27वें CII National Award for Excellence in Energy Management 2026 के तहत ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों और पेशेवरों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 315 रिकग्निशन दिए गए, जबकि 15 से अधिक क्षेत्रों की 263 इंडस्ट्रीज ने अपनी तकनीक, इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस साझा की।

ग्रीन स्टील से हीट पंप तक कई पहल

Summit में CII Power Plant Summit 2026 के दौरान CII Thermal Power Plant Benchmarking Report 2026 जारी की गई। रिपोर्ट में थर्मल पावर प्लांट्स की दक्षता, प्रदर्शन अंतर और संसाधन उपयोग से जुड़े बेंचमार्क पर जानकारी दी गई।

See also  GAIL के CMD ने विजापुर प्लांट का किया निरीक्षण, फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लॉन्च

वहीं CII PaperTech 2026 में पेपर उद्योग के लिए Best Practice Manual in Paper Sector – Volume 14 लॉन्च किया गया। इसमें भारत और पांच अन्य देशों की कंपनियों से जुड़े 11 केस स्टडी शामिल हैं।

कार्यक्रम में India Green Steel Coalition, CBAM Awareness, औद्योगिक इलेक्ट्रिफिकेशन, MSME की ग्रीनिंग और Industry-Academia collaboration पर भी चर्चा हुई।

India Heat Pump Atlas और नए प्लेटफॉर्म लॉन्च

CII Heat Pump Alliance के तहत India Heat Pump Atlas लॉन्च किया गया। इसमें 13 टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के रिकॉर्ड के आधार पर औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में 2,200 से अधिक इंस्टॉलेशन को मैप किया गया है, जिनकी कुल थर्मल क्षमता करीब 288 MW है।

इसके अलावा MSME Marketplace और CII-JK Cement Industrial Innovation Accelerator भी लॉन्च किए गए। Summit में The Energy Efficiency Imperative: Lessons from the Past, Leadership for the Future नामक प्रकाशन भी जारी हुआ, जिसमें 30 से अधिक नीति विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और संस्थागत नेताओं के विचार शामिल हैं।

2,500 से अधिक हितधारकों की भागीदारी

Summit में 2,500 से अधिक प्रतिभागियों, 60 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं तथा 75 से अधिक नवीन तकनीकों और समाधानों वाली प्रदर्शनी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ऊर्जा दक्षता को AI, डिजिटलाइजेशन, क्लीन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिफिकेशन और नवाचार के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।