Public Enterprises Selection Board (PESB) ने Dr. Ashok Kumar Panda को Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए अनुशंसित किया है।
यह सिफारिश एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद आई है, जिसमें कुल 10 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू लिया गया था। यह पद भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित नेतृत्व पदों में से एक माना जाता है।
अंतरिम CMD पर स्टील मंत्रालय का फैसला लंबित
मौजूदा CMD Amarendu Prakash 1 अप्रैल को पद छोड़ने वाले हैं। ऐसे में अब निगाहें Ministry of Steel पर हैं, जिसे अंतरिम CMD नियुक्ति पर निर्णय लेना है।
यह अंतरिम व्यवस्था ट्रांजिशन के दौरान महत्त्वपूर्ण होगी, ताकि महा-रत्न कंपनी SAIL के संचालन में निरंतरता बनी रहे।
अंतिम नियुक्ति ACC की मंजूरी पर निर्भर
हालांकि PESB की सिफारिश अहम है, लेकिन अंतिम नियुक्ति तुरंत नहीं होती।
चयनित उम्मीदवार के नाम को विभिन्न सरकारी विभागों में जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद प्रस्ताव Appointments Committee of the Cabinet (ACC) के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
सरकारी प्रक्रियाओं के चलते CMD पद पर औपचारिक नियुक्ति में कुछ समय लग सकता है।
