सिंगरौली स्थित Northern Coalfields Limited (एनसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य को समय से पहले ही 30 मार्च 2026 को (पहली पाली के बाद) हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
Coal India Limited की प्रमुख सहायक कंपनी एनसीएल ने अपनी 10 अत्याधुनिक मशीनीकृत खुली खदानों के जरिए पिछले एक दशक से लगातार अपने उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने की परंपरा को कायम रखा है, जो इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
देश की ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरा है। वर्तमान ऊर्जा परिदृश्य में घरेलू कोयले ने विद्युत क्षेत्र की विश्वसनीय आधारशिला के रूप में अपनी अहम भूमिका साबित की है। एनसीएल का निरंतर और बढ़ता उत्पादन ताप विद्युत संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
इस उपलब्धि पर एनसीएल प्रबंधन ने टीम के समर्पण, दृढ़ता और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया।
