CMPDI और NTPC माइनिंग ने किया समझौता, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

सीएमपीडीआई और एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने भारत के खनन क्षेत्र को मजबूत करने और ऊर्जा सुरक्षा में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह समझौता खनन प्रौद्योगिकी में तेजी लाने और देश भर में खनन की प्रक्रिया को सुधारने के लिए है।