CCL की 40वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता-2026 का समापन, बरका-सयाल टीम बनी Overall Champion

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की 40वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता 2026 का चार दिवसीय आयोजन सीसीएल मुख्यालय, रांची में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह, खान सुरक्षा निदेशालय के उप महानिदेशक डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद, श्री मनीष चंद्र जायसवाल सहित सीसीएल के निदेशक मंडल और खान सुरक्षा अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय, सीसीएल, राजेंद्र नगर, रांची के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

CCL 40वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता 2026 में विजेता बरका-सयाल टीम

खान बचाव कर्मियों के साहस की सराहना

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री विनोद कुमार ने मुख्य निर्णायक, निर्णायक मंडल और प्रतियोगिता में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद ने प्रतियोगिता में सीसीएल की टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के समर्पण, मेहनत और टीम भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खान बचाव कर्मियों का साहस और समर्पण खनन उद्योग की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बरका-सयाल टीम बनी Overall Champion

प्रतियोगिता में बरका-सयाल क्षेत्र की टीम ने Overall Champion का खिताब हासिल किया। टीम ने Rescue & Recovery और Relay Race में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आम्रपाली एवं चंद्रगुप्त क्षेत्र की टीम ने Overall में दूसरा स्थान हासिल किया। इस टीम ने Rescue & Recovery में तीसरा स्थान तथा First Aid Practical और Statutory स्पर्धाओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

See also  Coal India Limited ने लागू किया नया यूनिफॉर्म ड्रेस कोड, सभी कर्मचारियों पर होगा लागू

वहीं अरगड्डा क्षेत्र की टीम Overall में तीसरे स्थान पर रही और उसने Online Theory Examination में दूसरा स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भी सम्मानित

व्यक्तिगत श्रेणियों में आम्रपाली एवं चंद्रगुप्त टीम के श्री नदीम रहमान आलम को Overall Best Captain और अरगड्डा टीम के श्री सच्चिदानंद कुमार को Second Best Captain का पुरस्कार दिया गया।

इसी तरह कुजू टीम के श्री हितेश झा को Best Member, जबकि बरका-सयाल टीम के श्री मनीष कुमार सिंह को Second Best Member के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चार दिवसीय प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की खान बचाव टीमों ने तकनीकी और व्यावहारिक स्पर्धाओं में अपनी दक्षता, साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में खान बचाव केंद्र, रामगढ़ के अधीक्षक श्री अमरेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।