हॉर्मुज तनाव के बावजूद भारत में LPG और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई स्थिर, सरकार ने दी भरोसा

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने भरोसा दिलाया है कि हॉर्मुज तनाव के बावजूद भारत में फ्यूल सप्लाई सामान्य है। सरकार ने पैनिक बाइंग से बचने और ऊर्जा बचाने की अपील की है।

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने स्पष्ट किया है कि India में LPG और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है, भले ही Strait of Hormuz में भू-राजनीतिक तनाव जारी है।

इस बीच, भारत का LPG जहाज Green Asha सुरक्षित रूप से 5 अप्रैल को Jawaharlal Nehru Port Authority पहुंचा, जिससे सप्लाई की निरंतरता सुनिश्चित हुई।

LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य

  • 8 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी
  • किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के सूखने (dry-out) की सूचना नहीं
  • DAC आधारित डिलीवरी ~92% तक पहुंची
  • ऑनलाइन बुकिंग 98% तक बढ़ी

5 किलो सिलेंडर की मांग में उछाल

  • 8 अप्रैल को 1.06 लाख छोटे सिलेंडर की बिक्री (फरवरी औसत 77,000 से अधिक)
  • 23 मार्च से अब तक लगभग 10 लाख सिलेंडर की बिक्री
  • छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को ध्यान में रखकर वितरण

PNG कनेक्शन की ओर बढ़ते कदम

  • 18,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने LPG छोड़कर PNG अपनाया
  • मार्च से अब तक 3.97 लाख PNG कनेक्शन सक्रिय
  • 4.3 लाख से अधिक नए पंजीकरण

सरकार के स्थिरता उपाय

  • रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाया गया, कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक
  • LPG बुकिंग अंतराल संशोधित (शहरी: 25 दिन, ग्रामीण: 45 दिन)
  • वैकल्पिक ईंधन जैसे केरोसिन और कोयला उपलब्ध
  • Coal India Limited और Singareni Collieries Company Limited के जरिए कोयला आपूर्ति बढ़ाई गई
  • अस्पतालों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता

जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

  • एक दिन में 3,300 से अधिक छापे, लगभग 600 सिलेंडर जब्त
  • देशभर में 1.16 लाख छापे
  • PSU ऑयल कंपनियों द्वारा 1,870 नोटिस, 189 डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई, 53 निलंबित

कमर्शियल LPG और उद्योग को राहत

  • आपूर्ति को प्री-क्राइसिस स्तर के 70% तक बढ़ाया गया
  • फार्मा, खाद्य, स्टील और कृषि क्षेत्रों को प्राथमिकता
  • 14 मार्च से अब तक 99,796 मीट्रिक टन LPG सप्लाई

गैस सप्लाई और PNG विस्तार

  • घरेलू PNG और CNG की 100% सप्लाई
  • उर्वरक क्षेत्र को ~95% गैस आवंटन
  • CGD नेटवर्क का तेजी से विस्तार
  • National PNG Drive 2.0 को 30 जून 2026 तक बढ़ाया गया

पेट्रोल-डीजल की स्थिति

  • देशभर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य
  • ₹10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती
  • डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू
  • खुदरा कीमतें स्थिर

जनता के लिए सलाह

सरकार ने नागरिकों से अपील की है:

  • पैनिक बाइंग से बचें
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म से LPG बुकिंग करें
  • संभव हो तो PNG या इलेक्ट्रिक कुकिंग अपनाएं
  • ऊर्जा की बचत करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *