पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद INDIANPSU.com और व्हाइट डॉल्फिन मीडिया एक बार फिर इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार के दूसरे संस्करण के आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान समारोह सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (PSUs), सरकारी संस्थानों, कॉरपोरेट जगत, मीडिया, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे। श्री दुबे सार्वजनिक क्षेत्र, औद्योगिक विकास और समावेशी प्रगति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्रयासों के समर्थक रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने हाल ही में इंडियनपीएसयू डायरी एवं डायरेक्टरी 2026 का भी विमोचन किया था।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश—“ऑपरेशन सिंदूर भारत की नारी शक्ति का प्रतीक है”—से प्रेरणा लेते हुए यह पुरस्कार महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करेगा। यह मंच उन महिलाओं को पहचान प्रदान करेगा जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर नई मिसालें स्थापित की हैं।
गौरतलब है कि इंडियनपीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार 2025 का पहला संस्करण नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किया गया था। इस समारोह में सार्वजनिक उपक्रमों, मीडिया, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा की माननीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण थीं।
पहले संस्करण की अभूतपूर्व सफलता के बाद आगामी आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, संगठनात्मक नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को और अधिक प्रमुखता से सामने लाना है। यह कार्यक्रम देशभर के नीति-निर्माताओं, सार्वजनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिला हस्तियों को एक मंच पर लाएगा।
आयोजकों के अनुसार, समारोह की तिथि, स्थल तथा नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।
नारी शक्ति, नेतृत्व और उत्कृष्टता के इस भव्य उत्सव के लिए बने रहिए INDIANPSU.com के साथ।
