Skip to content
  • HOME
  • PSU News
  • News
  • Special Stories
  • Appointments
  • CSR
  • Other Articles
  • About CPSUs
:: Bharat PSU :: भारत का पहला हिंदी PSU न्यूज़ प्लेटफॉर्म | भारत PSU पर पढ़ें भारत की सभी पब्लिक सेक्टर कंपनियों की ताज़ा खबरें, जॉब्स, टेंडर, इंटरव्यू और सरकारी अपडेट हिंदी में।

:: Bharat PSU :: भारत का पहला हिंदी PSU न्यूज़ प्लेटफॉर्म | भारत PSU पर पढ़ें भारत की सभी पब्लिक सेक्टर कंपनियों की ताज़ा खबरें, जॉब्स, टेंडर, इंटरव्यू और सरकारी अपडेट हिंदी में।

Advertisment Image
PSU News

WCL ने लॉन्च किया अपना पहला कॉर्पोरेट लोगो, कंपनी को मिली नई पहचान

Western Coalfields Limited ने अपने इतिहास में पहली बार स्वतंत्र कॉर्पोरेट लोगो और नई कॉर्पोरेट पहचान का अनावरण किया। CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने इसे WCL की आधुनिक सोच, नवाचार और भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नया लोगो कंपनी की विरासत, ऊर्जा, प्रगति और टीम भावना का प्रतीक है।

BharatPSU DeskMay 25, 2026

Western Coalfields Limited ने अपने इतिहास में पहली बार स्वतंत्र कॉर्पोरेट लोगो एवं नई कॉर्पोरेट पहचान का भव्य अनावरण किया। यह अवसर कंपनी की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

लोगो लॉन्च समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक Hemant Sharad Pandey, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) Bikram Ghosh, निदेशक (तकनीकी/संचालन) आनंदजी प्रसाद तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे सहित सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

नई पहचान से आधुनिक सोच का संदेश

CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि वर्ष 1975 से WCL देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कंपनी नवाचार, आधुनिकीकरण और सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर रही है।

उन्होंने बताया कि WCL की मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन टीम द्वारा विकसित नया लोगो कंपनी की गौरवशाली विरासत, संगठनात्मक शक्ति और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है।

लोगो के डिजाइन में छिपा संदेश

नए लोगो में ‘W’ और ‘C’ का रचनात्मक संयोजन प्रगति, परिवर्तन और नई संभावनाओं को अपनाने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

  • लाल रंग का ‘C’ ऊर्जा, राष्ट्रीय गौरव और Coal India Limited की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
  • इसकी आकृति हॉकी स्टिक जैसी दिखाई देती है, जो टीम भावना और गतिशीलता को दर्शाती है।
  • आधुनिक शैली में डिजाइन किया गया ‘L’ स्थिरता, नवाचार और निरंतर प्रगति का संदेश देता है।

कर्मचारियों में बढ़ेगा गर्व और एकता का भाव

इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष ने कहा कि नई कॉर्पोरेट पहचान WCL की कार्य संस्कृति, संगठनात्मक मूल्यों और दूरदर्शी सोच का मजबूत प्रतिबिंब है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई पहचान कर्मचारियों, हितधारकों और पूरे WCL परिवार में गर्व, एकता और नई ऊर्जा का संचार करेगी तथा कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Tagged Branding, CMD Hemant Sharad Pandey, Coal India, Coal India company updates, Coal India subsidiary news, Coal Industry, Corporate Identity, Logo Launch, Mining Sector, PSU coal company news, PSU News, WCL, WCL branding launch, WCL CMD Hemant Sharad Pandey, WCL corporate branding, WCL corporate identity, WCL latest news, WCL logo unveiling ceremony, WCL modernization initiative, WCL New Corporate Logo, Western Coalfields Limited, Western Coalfields Limited logo launch

Post navigation

⟵ NTPC Vindhyachal में GEM 2026 की छात्राओं से मिले CM डॉ. मोहन यादव
SCOPE APSE ने CPSE अधिकारियों के लिए आयोजित किया नेतृत्व विकास कार्यक्रम ⟶

Related Posts

CCL Safety Committee Meeting 2026
Central Coalfields Limited मुख्यालय रांची में कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति बैठक आयोजित, सुरक्षित कार्यस्थल पर जोर

Central Coalfields Limited (सीसीएल) मुख्यालय, रांची में 29 अप्रैल 2026 को कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति (Bipartite Safety Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता N…

BCCL में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा कोयला नगर

Bharat Coking Coal Limited (BCCL) एवं सिस्टा के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026 को कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और…

कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित बीसीसीएल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक
BCCL कोयला भवन मुख्यालय में कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित

Bharat Coking Coal Limited के कोयला भवन, मुख्यालय में 27 मई 2026 को कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26…

Copyright © 2026 :: Bharat PSU :: भारत का पहला हिंदी PSU न्यूज़ प्लेटफॉर्म | भारत PSU पर पढ़ें भारत की सभी पब्लिक सेक्टर कंपनियों की ताज़ा खबरें, जॉब्स, टेंडर, इंटरव्यू और सरकारी अपडेट हिंदी में। | Detail News by Ascendoor | Powered by WordPress.