बड़े साहिब और सिनेमा का ज्ञान – साहिब, गाना बोलना था तो फिल्म भी सही बता देते!

बड़े साहिब बोले—मुझे फिल्म अभिमान का एक गाना याद आता है, “कुछ तो लोग कहेंगे…”

एक बड़े PSU के मुखिया 1 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। जाते-जाते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ छपी अनगिनत खबरों पर तंज कसना भी जरूरी समझा। साहिब बोले—मुझे फिल्म अभिमान का एक गाना याद आता है, “कुछ तो लोग कहेंगे…”

अरे साहिब, थोड़ा होमवर्क तो कर लेते! यह गाना अमर प्रेम फिल्म का है, अभिमान का नहीं।

 अरे भई, अप्रैल फूल का दिन है, पर इतनी भी जल्दी क्या थी?   वैसे, कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

वैसे आपको याद दिला दें कि इन साहिब के कार्यकाल में इसी PSU में कई सौ करोड़ रुपये के घोटाले की चर्चा रही। ऐसे में हमें भी एक गाना याद आ रहा है—“राम नाम जपना, पराया माल अपना…”

और साहिब, यह गाना नमक हलाल फिल्म का है।

  गाने तो सही याद हैं, लेकिन फिल्मों का डेटा अपडेट करना पड़ेगा… वरना लोग तो कहेंगे ही…..  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *