NTPC Limited की बरह परियोजना ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तहत बैच-3 के इंटर्न्स का स्वागत किया। भारत सरकार की इस प्रमुख पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास और पेशेवर कार्य संस्कृति से परिचित कराना है।

09 जून 2026 को आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में एनटीपीसी बरह के कार्यकारी निदेशक श्री सी. सत्य राम कृष्णा ने इंटर्न्स को संबोधित करते हुए उन्हें इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और अपने ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप युवाओं को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में सीखने और अपने करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इस बैच में कुल 48 इंटर्न्स ने एनटीपीसी बरह में प्रशिक्षण शुरू किया, जिनमें 38 पुरुष और 10 महिला प्रतिभागी शामिल हैं।
इंटर्न्स के स्वागत के लिए एनटीपीसी बरह द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रतिभागियों को स्वागत स्वरूप जॉइनिंग किट प्रदान की गई, जिसमें बैग, पानी की बोतल, डायरी और पेन शामिल थे।

यह पहल युवाओं को उद्योग की कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं और व्यावसायिक कौशलों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगारोन्मुख अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
